मधुबनी, फरवरी 28 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। त्योहारों की खुशियां एक परिवार में उस समय गम में बदल गईं, जब मुंबई में सेल्समैन का काम करने वाला 21 वर्षीय मनीष कुमार घर लौटने के दौरान रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। मनीष 21 फरवरी को मुंबई से पवन एक्सप्रेस पकड़कर अपने गांव ठाढ़ी गनौर (झंझारपुर अनुमंडल) के लिए निकला था, लेकिन हफ्ता बीत जाने के बाद भी वह अपने घर नहीं पहुंचा है। परिजनों के अनुसार, 21 फरवरी की रात मनीष से मोबाइल पर आखिरी बार बात हुई थी। उसने बताया था कि वह ट्रेन में है और सब ठीक है। लेकिन अगले दिन से उसका फोन बंद आने लगा। मनीष को 23 फरवरी को दरभंगा स्टेशन उतरकर वहां से अपने गांव पहुंचना था। जब वह निर्धारित समय पर घर नहीं पहुंचा और लगातार फोन बंद मिला, तो परिवार की चिंता बढ़ गई। मनीष की तलाश में परिजन 24 फरवरी को दरभंगा स्टेशन पहुंचे, ...