सीतापुर, मार्च 2 -- सीतापुर। होली पर घरों से लेकर बाजारों तक धूम है। शहर से लेकर गांव कस्बों और छोटे बाजारों में सिर्फ भीड़ और खरीदारी दिख रही। हर दुकान पर लोग खरीदारी कर रहे हैं। इस बार बाजार में 20 से 30 फीसदी अधिक खरीदारी की बात कही जा रही है। शहर के ट्रांसपोर्ट चौराहे से लेकर एक भी चौराहा ऐसा नहीं जहां भीड़ और दुकानें नहीं सजी हों। पुरानी बाजारों में लोगों का चलना मुश्किल है। स्थायी दुकानों के सामने अस्थायी दुकानों की संख्या बढ़ गई। लालबाग,घंटाघर में भीड़ में निकलना मुश्किल है। यहां किराना दुकानों के साथ मिठाई की दुकानों, नमकीन की दुकानों और पिचकारी व रंगों के साथ होली परिधानों की दुकानें सजी हैं। बाजार में खरीदारी को आई रंजना मिश्र ने बताया कि वह रंगों से लेकर सभी तरह के पकवान वाले सामानों की खरीदारी कर रही हैं। रामकोट से खरीददारी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.