पीलीभीत, मार्च 4 -- अमरिया। होली त्योहार पर ग्राहकों से कस्बे के बाजार गुलज़ार रहा। मंगलवार को होली त्योहार की खरीदारी में दुकानदार खुश दिखाई दिए। बाजार में काफी भीड़ जुटी रही, जिसमें महिलाओं की तादाद अधिक रही। त्योहार को लेकर रेडीमेड, चूड़ी रंग, गुलाल पिचकारी सहित विभिन्न परिधानों की खरीदारी करती देखी गई। व्यापारियों का मानना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष होली पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...