हजारीबाग, फरवरी 25 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । हजारीबाग बाजार में होली का रंग चढ़ गया है। अभी से ही कपड़ा बाजार गुलजार होने लगा है। कपड़ा बाजार में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है। चार मार्च को होने वाली होली के लिए व्यापारी और ग्राहक दोनों ही पूरी तरह से तैयार हैं। होली को लेकर बाजार में कपड़ा खरीदने के प्रति रुझान बना हुआ है। कपड़ों के नए ट्रेंड्स हावी है। होली बाजार में सफेद रंग का दबदबा बना हुआ है। 2026 के फैशन ट्रेंड्स के अनुसार, होली बाजार में सफेद, पेस्टल और जीवंत रंगों वाले सूती कपड़ों की भारी मांग है।क्लासिक सफेद कुर्ता-पायजामा सदाबहार बना हुआ है। कॉटन या चिकनकारी सफेद कुर्ता, जिसे आरामदायक सफेद पजामे के साथ पहना जाता है, होली मे पहली पसंद बनी हुई है। स्टाइलिश शॉर्ट कुर्ता ट्रेडिशनल और वेस्टर्न का फ्यूजन की मांग बनी हुई है।हल्के रं...