जमशेदपुर, मार्च 4 -- झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में होली के दिन दो अलग-अलग स्थानों पर हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। एक वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी घटना में एक अज्ञात युवती को जलाकर मार डाला गया। जानकारी के अनुसार, ग्वालकाटा पंचायत के हाड़पाघुटू गांव में पगडंडी पर 75 वर्षीय सुभाषिनी नायक का शव मिला। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, थाना प्रभारी सन्नी टोपो और सब इंस्पेक्टर कुंदन वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- NRI की पत्नी के साथ रेप, ग्वालियर में बेटे की गैरमोजूदगी में ससुर बना हेवान यह भी पढ़ें- 10 हजार सैलरी...