बिजनौर, फरवरी 27 -- आगामी होली के त्यौहार के मद्देनजर आपके प्रिय समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान' ने बोले बिजनौर अभियान के तहत 'मिलावट से हर कोई तंग, फिर ना हो रंग में भंग' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर शुक्रवार को प्रशासन व जनता को जागरूक करने का काम किया। असर हुआ और जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में मिलावटखोरों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के कुल 10 नमूने संग्रहित किए गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य नादिर अली ने बताया कि विभागीय टीम ने जनपद के नगीना और नजीबाबाद तहसील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खोया के दो नमूने, पनीर के दो नमूने, सरसों का तेल के दो नमूने...