बिजनौर, मार्च 3 -- बिजनौर। होली और दुल्हेंडी के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से एसपी अभिषेक झा ने सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को लगातार पैदल गश्त करने के निर्देश दिए हैं। एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा है कि त्योहार की आड़ में माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर स्थानीय लोगों से संवाद बनाए रखें, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद को समय रहते रोका जा सके। दुल्हेंडी के दिन मुख्य चौराहों, बाजारों और होलिका दहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.