बिजनौर, फरवरी 24 -- होली और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। रंग जुलूसों और संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति न बनने पाए। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन और 21 सेक्टरों में विभाजित किया है। प्रत्येक क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले में तीन एएसपी, आठ सीओ, 20से अधिक इंस्पेक्टर और 50 से अधिक क्यूआरटी टीमों को तैनात किया गया है। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.