कुशीनगर, फरवरी 26 -- कुशीनगर। उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने का विशेष अवसर प्रदान किया है। कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहतफार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेन्टर, कृषि ड्रोन व अन्य एकल कृषि यंत्र तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के तहत फसल अवशेष प्रबन्धन के एकल कृषि यंत्र एवं अन्य योजनाओं के कृषि यंत्र व कृषि रक्षा उपकरण पर अनुदान प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेन्टर, कृषि ड्रोन, अन्य एकल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.