बांदा, मार्च 2 -- बांदा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केनपथ में सोमवार को होली पर कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने होली गीतों पर डांस किया। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और गले लगकर होली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य राजकिशोर द्विवेदी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संचालन वरिष्ठ आचार्य विजय भूषण द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने होली गीत व भाषण सहित अनेक रंगारंग मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...