समस्तीपुर, फरवरी 28 -- समस्तीपुर। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविन्द प्रताप सिंह ने की। इस दौरान जिले के सभी वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने निर्देश दिया कि जिले के सभी चिह्नित संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए विशेष गश्ती दलों की तैनाती की जाएगी। साथ ही, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निरंतर पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया। एसपी ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान शराब ...