कन्नौज, मार्च 2 -- तालग्राम, संवाददाता। रंगों के पर्व होली पर जहां एक ओर देशी और अंग्रेजी शराब की बिक्री में तेजी आई है। वहीं दूसरी ओर कच्ची शराब से जुड़े माफिया भी सक्रिय हो गए हैं। आरोप है कि होली के मौके पर गांव-गांव बड़ी मात्रा में कच्ची शराब खपाने की तैयारी कर ली गई है। थाना क्षेत्र से करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित निकवा गांव में वर्षों से कच्ची शराब बनाने और बेचने का अवैध कारोबार चलता आ रहा है। हालांकि पुलिस त्योहारों से पहले विशेष अभियान चलाकर भट्टियों को नष्ट करती है और लहन व अन्य सामग्री जब्त कर कार्रवाई करती है। लेकिन अभियान खत्म होते ही यह धंधा दोबारा शुरू हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले से तैयार की गई कच्ची शराब को खेत-खलिहानों में छिपाकर रखा जाता है और पर्व के समय उसकी बिक्री की जाती है। नाम न छापने की शर्त पर कई ग्राम...