रुद्रपुर, मार्च 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। होली पर्व पर कच्ची शराब खपाने की तैयारी कर रहे तस्करों के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया। त्योहार को देखते हुए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कच्ची शराब बेच रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी श्यामजी गुप्ता कीचड़ और पानी की ओर भागकर फरार हो गया। हालांकि मौके से पुलिस ने 164 पाउच कच्ची शराब बरामद की। वहीं बगवाड़ा क्षेत्र में चंद्रपाल पार्किंग के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने लखविंद नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 पाउच कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा रम्पुरा क्षेत्र में प...