एटा, मार्च 1 -- एटा, हिन्दुस्तान संवाद। रंगों के उत्सव होली में शामिल होने के लिए परदेस में रहने वाले लोग घर वापसी की तैयारी करने के साथ बड़ी संख्या में आ जा रहे हैं। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी रेलवे ने एटा की जनता को को एटा से दिल्ली या मथुरा के बीच किसी स्पेशल ट्रेन का तोहफा नहीं दिया है। उसके कारण त्योहार पर बसों की कमी के साथ भीड़ अधिक होने से यात्रियों को धक्के खाने के साथ अनेकों प्रकार की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के हजारों लोग दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, दादरी, बुलंदशहर और अलीगढ़, होडल, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम जैसे शहरों में प्राइवेट और सरकारी क्षेत्रों में नौकरी करते हैं। इसी प्रकार बड़ी संख्या में एटा के छात्र दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न संबंधित शहरों में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। होली पर ये लोग...