आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। होली करीब आते ही बाजारों में खाने-पीने के सामानों की दुकानें भी सजने लगी हैं। त्योहार पर इस बार कई किस्म के पापड़ बाजार में आए हैं। मिक्स और मसालेदार पापड़ इस बार लोगों के घरों में स्वाद बढ़ाएंगे। होली के पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर रंगी बिरंगी पापड़, चिप्स समेत अन्य खाद्य सामग्रियों की डिमांड बढ़ गई है। वहीं, घरों में भी महिलाएं चिप्स और पापड़ तैयार करने में जुटी हैं। बाजार में उड़द और मूंग दाल के पापड़ के साथ ही मसाला पापड़ और रंगीन पापड़ की भी मांग बढ़ी है। अमिलो कस्बे के दुकानदार छोटक ने बताया कि इन दिनों दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। पारंपरिक पापड़ के साथ ही रंगीन मसालेदार पापड़ की भी खूब डिमांड है। बाजार में पंजाबी उरद पापड़, मिक्स पापड़, राइस पापड़, आलू पापड़ आदि प...