सीतापुर, फरवरी 26 -- सीतापुर, संवाददाता। होली पर्व को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। किसी आपात स्थित से निपटने के लिए जिला अस्पताल तैयार है। इमरजेंसी वार्ड के साथ ही बर्न यूनिट में मरीज भर्ती किए जाएंगे। होली पर डॉक्टरों की छुट्टियां भी निरस्त रहेंगी। इमरजेंसी के अलावा अन्य वार्डों में भी चिकित्सक तैनात रहेंगे। दो ईएमओ हरवक्त अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि होली पर्व को लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। बहुत इमरजेंसी होने पर ही चिकित्सकों को अवकाश मिलेगा। अन्यथा छुट्टियां कैंसिल रहेंगी। बताया कि होली पर्व को लेकर किसी भी आपास स्थित से निपटने के लिए इमरजेंसी वार्ड में 10 बेड तैयार रहेंगे। साथ ही बर्न यूनिट को भी तैयार किया गया है। यहां 12 बेड हैं। जरुरत पड़ने पर इन्हें भी इमरजेंसी के रूप में इस्तेमाल किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.