सहारनपुर, मार्च 3 -- सहारनपुर। माधोनगर स्थित एक कंप्यूटर संस्थान में होली का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में सेंटर मैनेजर फरहान अंसारी ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने सभी को सदैव अच्छे कार्य करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। समारोह में शुभम, वंश, करण, भानु, निशू, पूनम, आयशा, मुफीद सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और सभी ने मिलकर रंगों के इस पर्व का आनंद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.