बागपत, फरवरी 28 -- बड़ौत। होली पर्व पर अपने-अपने घरों को आने/जाने वाले लोगों की रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। जिन्हें सीट मिल गई वो खुश दिखाई दे रहे हैं, बाकी खिड़कियों, दरवाजे पर लटककर घर जाने को बेताब दिखाई दे रहे हैं। सरकारी नौकरीपेशा तो शनिवार दोपहर से ही रवाना होने शुरू हो गए थे, लेकिन रात होते-होते निजी नौकरीपेशा की भी भीड़ घर जाने के लिए रोडवेज बसों व रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही है। इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली- सहारनपुर रूट पर दिखी। रोडवेज बसों में सीटें फुल होने से यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। घर आ रहे लोगों से ट्रेनें व बसें खचाखच भर रही हैं। ट्रेनों में अन्य दिनों के मुकाबले 20 फीसदी यात्री अधिक आ रहे है। यह सिलसिला होलिका दहन की पूर्व संध्या दो मार्च को और परवान चढ़ेगा। बड़ौत रेलवे स...