अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। होली के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। रंगों के कारण होने वाली एलर्जी, आंखों में जलन, त्वचा संबंधी दिक्कतें, नशा जनित घटनाएं और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों में आपात सेवाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। दीनदयाल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त डॉक्टरों के साथ पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। सीएमएस डॉ. एमके माथुर ने बताया कि सभी कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल और गांधी आई अस्पताल में भी 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं संचालित रहेंगी। चिकित्सकों और स्टाफ की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। सीएमओ ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.