प्रयागराज, फरवरी 28 -- प्रयागराज, संवाददाता। होली के दृष्टिगत शहर के स्वास्थ्य विभाग और प्रमुख अस्पताल पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। होली के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं, केमिकल रंगों के कारण होने वाली एलर्जी, आंखों में जलन, त्वचा संबंधी दिक्कतें, नशा जनित घटनाओं की आशंका को देखते हुए सभी सीएचसी, पीएचसी, एसआरएन अस्पताल, बेली अस्पताल और कॉल्विन में आपात सेवाएं सुचारू रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। एसआरएन अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। ट्रामा सेंटर में अतिरिक्त डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। सोमवार और मंगलवार को दोपहर दो बजे तक ओपीडी संचालित होगी। वहीं बुधवार और गुरुवार को ओपीडी बंद रहेगी। बेली अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमके अखौरी के अनुसार दो से ...