कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर। होली पर अवैध शराब की बिक्री को लेकर पूरे जिले में अलर्ट घोषित किया गया है। जांच के लिए एसीएम, एसीपी के नेतृत्व में 12 टीमें बनाई गई हैं। एक टीम को चार से पांच थाने दिए गए हैं। सभी अपने अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चला रहे हैं। आबकारी पुलिस और राजस्व विभाग की टीम जीएसटी, परिवहन और जीआरपी की मदद से अभियान चलाएगी। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के साथ ही अल्कोहल के टैंकरों की जांच की जाएगी। शराब की दुकानों में बार कोड व क्यूआर कोड की जांच होगी। जिला आबकारी अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि कबाड़ियों के साथ ही बंद पड़े ढाबे, भट्ठों के साथ ही नदी के किनारे जांच की जा रही है। जरूरत पड़ी तो ड्रोन के जरिए निगरानी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...