लखनऊ, फरवरी 28 -- मुख्य सचिव एसपी गोयल ने होली पर अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अवैध शराब के साथ मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाई जाए। जहरीली शराब के किसी भी प्रकार के उत्पादन व बिक्री को रोका जाए। अवैध शराब के सेवन से कोई दुर्घटना न होने पाए। संवेदनशील जिलों में विशेष चौकसी के साथ प्रवर्तन कार्रवाई की जाए। अवैध व जहरीली शराब का निर्माण न हो और न ही उसकी बिक्री होने पाए। मुख्य सचिव ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था और आबकारी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। शराब की दुकानों, ढाबों व अन्य संभावित स्थानों का औचक निरीक्षण किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री न हो तथा अधिक दर पर...