फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। होली के त्योहार पर किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए सेहत महकमा भी अलर्ट मोड में रहेगा। डॉक्टरों की छुटिटयां रदद कर दी गयी हैं और अस्पतालों में बेहतर इंतजाम सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये गये हैं। होली के त्योहार पर रंग गुलाल की खूब बौछार होती है। ऐसे में कोई भी संभावित स्थिति बन सकती है। इसको देखते हुये सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने सभी सीएचसी, पीएचसी और लोहिया अस्पताल में तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिये हैं। किसी भी घटना, दुर्घटना में हताहत लोगों को त्वरित रूप से इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि अस्पतालों में इलाज को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। सभी अस्पतालों के डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं। अस्प...