संभल, मार्च 6 -- होली के दौरान कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुए विवाद और मारपीट की घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका मेडिकोलीगल परीक्षण कराया गया। पुलिस के मुताबिक गांव राजपुर निवासी रघुवीर व सनी पुत्र राजेश, जड़वार निवासी मानकचंद पुत्र महेंद्र, कच्ची मढ़ैया बहजोई निवासी प्रेम सिंह पुत्र चंद्रहास, सुल्तानपुर खुर्द निवासी शिवकुमार व प्रदीप पुत्र विनोद, बहजोई देहात निवासी नेमसिंह पुत्र शोभाराम तथा चिरौली निवासी राजवीर पुत्र रामप्रसाद व अंकित पुत्र गजराम मारपीट की घटनाओं में घायल हुए। घायलों का सीएचसी में उपचार किया गया और चिकित्सकों ने उनका मेडिकोलीगल परीक्षण किया। वहीं पुलिस तहरीरों के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.