गाज़ियाबाद, फरवरी 28 -- गाजियाबाद, संवाददाता। होली पर अपने घर पहुंचने को लेकर शनिवार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन यात्रियों की भारी भीड़ से नजर आया। बिहार, पूर्वांचल समेत अन्य राज्यों की ओर जाने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में सीटें पहले से ही फुल रही। वहीं होली को लेकर चलाई गई स्पेशल ट्रेन में भी यात्रियों का जबरदस्त दबाव देखने को मिला। सुबह से ही प्लेटफॉर्म पर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं और शाम तक हालात यह हो गए कि ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी संघर्ष करना पड़ा। वहीं, ट्रेन में यात्रियों को सुरक्षित सवार कराने में जवानों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। रंगों का प्रमुख त्योहार करीब आने के चलते जिले में बड़ी संख्या में रह रहे नौकरीपेशा लोग, छात्र एवं कामगार अपने-अपने घर रवाना हो रहे हैं। होली पर हर हाल में अपने घर बिहार, बंगाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.