सहारनपुर, मार्च 1 -- सहारनपुर। होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष सुविधा देने के उद्देश्य से अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे पर्व के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। बताया गया है कि 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस और 13308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद एक्सप्रेस में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 04692 लुधियाना-बनारस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन रात 08:30 बजे लुधियाना से रवाना होगी। यह ट्रेन अंबाला कैंट होते हुए रात 11:58 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, जहां दो मिनट का ठहराव दिया गया है। इसके बाद ट्रेन मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और लखनऊ होते हुए अगले दिन दोपहर 03:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। रेलवे अधिकार...