बदायूं, मार्च 4 -- बदायूं, संवाददाता। आज धुलहंडी की होली होगी। इसकी पूर्व संध्या पर होली के पर्व को लेकर बाजार में धूम रही है। शहर से देहात तक बाजार गुलजार रहे और जमकर खरीददारी की गई। बाजार में अपार भीड़ रही। खरीददारी को लग रहा था कि एकदम से भीड़ टूट पड़ी हो। हर बजार में लोगों की भीड़ देखी गई है। बाजार में खरीददारी को लेकर दुकानों से शोरूमों तक लंबी लाइन एवं भीड़ रही है। बाजार होली के रंग से रहा और अबीर गुलाल उड़ता दिखा है। मंगलवार को सुबह दिन निकलते से रात तक होली की तैयारियां दिखी हैं। बाजार सुबह आठ बजे खुला और रात को 11 बजे तक खरीददारी का दौर चलता रहा। कपड़ा बाजार से लेकर फुटवियर पर भयंकर भीड़ रही। किसी ने महिलाओं में साड़ी, तो किसी ने शूट खरीदा। वहीं पुरुषों ने धोती कुर्ता, के अलावा पाजाम एवं शर्ट और पैंट खरीदीं। फुटवियर पर जूता, चप्प...