बोकारो, फरवरी 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। होली पर्व, रमजान व नगर पालिका आम निर्वाचन की मतगणना को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त अजय नाथ झा व एसपी हरविंदर सिंह ने समाहरणालय सभागार में संयुक्त रूप से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की। मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर मेनका, एसी मो. मुमताज अंसारी, चास एसडीओ प्रांजल ढ़ांडा, चास डीसीएलआर प्रभाष दत्ता, बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ सहित बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी थाना व अंचल स्तर पर शांति समिति की बैठक आगामी रविवार तक जरूरी कर पूरा कर लें। होली पर्व के दौरान संभावित आपात स्थितियों को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड में रखने, एंबुलेंस व चिकित्सकों की ऑन-ड्यूटी उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। डीएस को ...