बेगुसराय, फरवरी 26 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। इस वर्ष बसंतोत्सव होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाले उपद्रवी तत्वों को छोड़ा नहीं जाएगा। यह चेतावनी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने गुरुवार को खोदावंदपुर शांति समिति की बैठक में दी। उन्होंने कहा कि होली में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अश्लील गीत बजाने पर भी रोक रहेगी। खोदावंदपुर थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने कहा कि आगामी 4 मार्च को होली मनाई जाएगी। रंगों का त्यौहार होली हमें भाईचारा का संदेश देता है। यह उमंग और उत्साह का त्यौहार है। इसे आपसी सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। इस मौके पर सीओ प्रीति कुमारी ने कहा कि होली से एक दिन पूर्व 3 मार्च को सम्मत जलाया जाएगा। इसमें किसी दूसरे की संपत्ति को जलाने का प्रयास करने पर कड़...