रांची, मार्च 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। होली पर्व मनाकर हजारों लोग ट्रेनों से रांची वापस लौटे। विशेषकर बिहार से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या ज्यादा थी। पटना रूट से आने वाली अधिकतर ट्रेनों में भीड़ रही। अचानक भीड़ होने से स्टेशन के बाहर भी वाहनों की कतार लग गई थी। बनारस, हावड़ा, जयनगर और दिल्ली रूट से आने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ देखी गई। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल की अतिरिक्त बल की भी तैनाती की गई थी। आज चार ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त कोचट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ व प्रतीक्षा सूची होने के कारण रांची रेलमंडल प्रशासन ने चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। जिसके तहत रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में सात मार्च, रांची-वाराणसी एक्सप्रेस में सात, नौ, 10 मार्च, रांची-हा...