गोरखपुर, मार्च 3 -- सिकरीगंज। बेलघाट ब्लॉक क्षेत्र के शुक्लपुरा गांव में सोमवार रात होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की बधाई दी। समाजसेवी विष्णुदत्त शुक्ल ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं बल्कि प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उरुवा कृपाशंकर दुबे उर्फ जुगुनू दुबे, दिलीप ओझा, झिनकान तिवारी, सुनील मिश्र, हरि प्रसाद, दुर्गेश पटवा, आदर्श आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...