पडरौना, मार्च 2 -- पडरौना। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर ने होली पर्व के अवसर पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के सभी देशी मदिरा दुकानें, कम्पोजिट दुकानें, मॉडल शॉप्स, बार अनुज्ञापन, भांग व ताड़ी की फुटकर और थोक दुकानों को 4 मार्च को सायं 5:30 बजे तक बंद रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उक्त बंदी अवधि के लिए संबंधित अनुज्ञापियों को किसी प्रकार का प्रतिफल देय नहीं होगा। सभी संबंधित अधिकारियों व अनुज्ञापियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि होली पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...