सहरसा, मार्च 2 -- सलखुआ, एक संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर सलखुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजना कुमारी ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित हुए। थाना अध्यक्ष संजना कुमारी ने मौजूद लोगों से सौहार्दपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही थाना क्षेत्र में लगातार पुलिस की गश्ती रहेगी, हुड़दंग मचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा एवं डीजे और अश्लील गीतों बजाने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सोशल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.