जहानाबाद, फरवरी 26 -- करपी, निज संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्वक, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वंशी प्रखंड कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ प्रशांत कुमार ने की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपने विचार रखे। बैठक में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों के प्रसार से बचें। प्रशासन की ओर से कहा गया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बीडीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, इसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.