मुंगेर, फरवरी 28 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली पर्व को लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अवकाश की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय मुख्यालय से जारी सूचना के अनुसार 2 मार्च सोमवार से होली के अवसर पर अवकाश प्रभावी होगा। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 2 मार्च से 4 मार्च तक मुंगेर विश्वविद्यालय मुख्यालय सहित सभी कॉलेजों में होली का अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त 5 मार्च को विशेष अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान विश्वविद्यालय के सभी कार्यालयों में कामकाज पूर्णतः स्थगित रहेगा। अवकाश की अवधि समाप्त होने के बाद 6 मार्च शुक्रवार से विश्वविद्यालय मुख्यालय तथा सभी कॉलेजों में पुनः नियमित रूप से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...