देहरादून, मार्च 2 -- बड़कोट। होली पर्व के मद्देनजर बड़कोट कोतवाली में थाना प्रभारी एसएसआई रणवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना रहा। बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने सभी उपस्थित लोगों से होली का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और मर्यादा के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही तेज आवाज में डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस प्रशासन ने महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नही करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार ...