जौनपुर, मार्च 3 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस ने चंदवक बाजार में पैदल मार्च किया। अपराध निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस चंदवक बाजार से अहिरौली होते हुए चंदवक पुल तक पैदल चलकर लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से होली आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। अपराध निरीक्षक ने कहा कि त्योहार की आड़ में अभद्रता या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि होली के अवसर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सोशल मीडिया पर भी सतर्क निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान एसआई रामाश्रय यादव, ए...