बेगुसराय, फरवरी 25 -- बरौनी। होली पर्व को लेकर परदेसियों के घर लौटने का सिलसिला युद्धस्तर से शुरू हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन सजग दिख रहा है। ट्रेनों में जांच-पड़ताल की जा रही है। मुख्य रूप से असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखने पर बल दिया जा रहा है। साथ ही, लंबी दूरी की मेल एक्सप्रेस ट्रेनों और बरौनी जंक्शन पर आरपीएफ व जीआरपी अधिकारियों व जवानों की ओर से लिफ्टर, स्नैचर, रेल चोर, पॉकेटमार व नशाखुरानी गिरोह को लेकर रेलयात्रियों को जागरूक किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...