जहानाबाद, मार्च 2 -- कुर्था, निज संवाददाता होली पर्व को लेकर कुर्था पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, थाना ध्यक्ष समीर कुमार, पीएसआई स्मिता उपाध्याय, अमित कुमार आदि पुलिस पदाधिकारी कर रहे थे। उक्त फ्लैग मार्च कुर्था के विभिन्न मार्गो पर मार्च किया गया। इस सम्बंध में पुलिस निरीक्षक अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि होली पर्व शान्ति और सद्भाव के साथ सम्पन्न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। खास कर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले, लहेरिया कट गाड़ी चलाने वाले, और होली के नाम पर विधि व्यवस्था बिगाड़ने वाले, जुआ खेलने वालों पर पैनी नजर है। सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात किये गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...