चंदौली, मार्च 2 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। होली पर्व के मद्देनजर रविवार को जिले के विभिन्न बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे बाजारों और दुकानों पर काफी चहल पहल बनी रही। कपड़े से लेकर मिठाई, गुझिया सहित अन्य सामानों की सुबह से लेकर देर रात तक लोगों ने खरीददारी की। इसके चलते जिले के प्रमुख बाजार पीडीडीयू नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी रही। इससे खरीददारी करने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। होलिका जलाने और रंग खेलने की तिथि को लेकर भले ही ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है लेकिन रंग, उल्लास और भाईचारे का पर्व होली को लेकर लोगों में उल्लास चरम पर है। रविवार को पीडीडीयू नगर बाजार में पहुंचे लोगों ने कपड़े की खूब खरीददारी की। कपड़ा व्यवसायी इंद्रदेव बबलू गुप्ता ने बताया कि रेडीमेड कपड़ों में ग्राहकों...