आजमगढ़, मार्च 3 -- शाहगढ, हिंदुस्तान संवाद। होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर,प्लेटफार्मों तथा विभिन्न ट्रेनों में जांच की । जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैफियात एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस और ताप्ती गंगा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में गहन जांच-पड़ताल की। प्लेटफार्मों पर संदिग्ध व्यक्तियों के बैग की तलाशी ली गई और यात्रियों से उनके यात्रा संबंधी विवरण की पूछताछ की गई। चेकिंग अभियान के दौरान डॉग स्क्वायड एवं सुरक्षा उपकरणों की सहायता से ट्रेनों के कोचों की भी जांच की गई। उपनिरीक्षक हेमंत कुमार यादव ने यात्रियों से अपील की कि व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.