मधुबनी, मार्च 1 -- मधेपुर, निज संवाददाता। होली पर्व के मद्देनजर मधेपुर थाना पर रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता झंझारपुर के एसडीओ कुमार गौरव तथा एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से की। एसडीओ कुमार गौरव तथा एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने कहा कि होली में हुड़दंग मचाना व शांति व्यवस्था भंग करना इस पर्व की मूल संदेश के विपरीत है। होली पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। एसडीओ एवं एसडीपीओ ने उपस्थित लोगों से शांति व सद्भाव के माहौल में होली पर्व मनाने का आग्रह किया। सीओ नितीश कुमार तथा मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने कहा कि किसी भी पर्व का मूल संदेश ही शांति व अमन-चैन से उसे मनाना होता है। कहा कि जो व्यक्ति रंग नहीं लेना...