सराईकेला, मार्च 1 -- सरायकेला । होली पर्व के अवसर पर सरायकेला-खरसावां समाहरणालय परिसर में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा खरसावां आजीविका महिला संकुल संगठन के माध्यम से प्राकृतिक उत्पादों से निर्मित हर्बल गुलाल के स्टॉल का उद्घाटन किया गया। जिले के सभी 9 प्रखंडों के 15 संकुल स्तरीय संगठनों से जुड़ी लगभग 80 ग्रामीण महिलाओं द्वारा इस प्राकृतिक गुलाल का निर्माण किया गया है। यह पहल सामूहिक उद्यमिता, स्थानीय संसाधनों के उपयोग एवं महिला आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उद्घाटन के बाद उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने स्टॉल का निरीक्षण कर उत्पाद निर्माण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की तथा महिला सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर तैयार प्राकृतिक एवं रसायनमुक्त उत्पाद जनस्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित...