संभल, फरवरी 25 -- संभल। होली की रंगत चढ़ने लगी है और इसके साथ ही जनपद की पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। रंगों के इस उल्लासमय पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जनपद भर में होलिका दहन के सभी स्थलों का चिन्हांकन कर लिया गया है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों और पिछले वर्षों में विवादित रहे स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, अफवाह या किसी भी तरह की शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साइबर सेल भी सक्रिय कर दी गई है, जो 24...