पीलीभीत, फरवरी 27 -- बीसलपुर। तहसीलदार व सीओ ने होली व ईद-उल-फितर पर्व पर शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक लेकर आपसी भाईचारे के साथ सौहार्द पूर्वक पर्व मनाये जाने की अपील की। बीसलपुर कोतवाली में होली व ईद-उल-फितर पर्व को लेकर तहसीलदार हबीब अंसारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान व गणमान्य व संभ्रांत लोगों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करने हुए सीओ प्रगति चौहान ने कहा कि होली पर्व भाईचारे का पर्व है। होली पर्व पर एक दूसरे को गले लगाकर गिले सिकवे दूर हो जाते हैं। एक दूसरे को गुलाल लगाकर ही होली पर्व मनायें। गीले केमिकल युक्त रंग का प्रयोग न करें। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव का मुखिया होता है कोई भी अफवाह उड़ने पर प्रशासन को तत्काल सूचना दें क्योंकि जनता की मदद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.