बुलंदशहर, फरवरी 27 -- होली पर्व के चलते जिलेभर में पुलिस विभाग ने 114 संवेदनशील स्थान चिन्हित किए हैं। इसके साथ ही अभी तक जिले में होलिका दहन के लिए 2434 स्थान चिन्हित किए जा चुके हैं। इन सभी स्थानों पर पुलिस पिकेट तैनात की जाएगी। इसके साथ ही मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भी समुचित पुलिस बल तैनात रहेगा। जिला बुलंदशहर में 2434 स्थान होलिका दहन के लिए चिन्हित किए गए हैं। इनमें संवेदनशील स्थानों की संख्या 114 है। जिले में 10 स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। शोभायात्राएं वाले मार्गों में 16 स्थान संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। जिले में 14 स्थानों पर मेलों का आयोजन होगा, जबकि होली मिलन से संबंधित 14 कार्यक्रम की अनुमति ली गई है। जिले में होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सात जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है। सभी थाना क्षेत्रों मे...