अररिया, मार्च 5 -- अररिया,निज संवाददाता जिले में बुधवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया।जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने रंग-बिरंगे गुलाल और गुब्बारों से होली खेली।इससे हर जगह उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।खड़गेश्वरी काली मंदिर सहित विभिन्न शिव मंदिर परिसर में विशेष आयोजन किया गया। यहां श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा।होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी।एसपी जितेन्द्र कुमार के निर्देश पर शहर लेकर गांवों में पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। सभी पुलिस अधिकारी और कांस्टेबल मौके पर मौजूद थे।मनचले लड़कों पर विशेष निगरानी रखी गई।जिला मुख्यालय के चांदनी चौक,एडीबी चौक, बस स्टैंड जैसे संवेदनशील स्थानों पर मनचले ...