महोबा, मार्च 6 -- महोबा, संवाददाता। होली पर सुरक्षा व्यवस्था में मुश्तैद रहने के बाद खाकी रंगों में सराबोर हो गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों को रंगों से सराबोर कर दिया। अधिकारियों ने पुलिस कर्मचारियों को कर्तव्यों का निर्वाहन करने की शपथ दिलाई। शुक्रवार को पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप ने पुलिस कर्मचारियों को रंग और गुलाल से सरोबर कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोग होली पर शांति व्यवस्था के साथ पर्व बनाएं इसके लिए पुलिस ड्यूटी में मुश्तैद रही। अब होली का पर्व सकुशल रूप से संपन्न होने के बाद पुलिस कर्मचारियों ने होली खेली। फिल्मी गीतों पर पुलिस कर्मचारी जमकर थिरके। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडे सहित अन्य अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद...