रामपुर, फरवरी 27 -- रामपुर। होली को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। बाजार में इन दिनों कचड़ी, पापड़ की खूब खरीदारी हो रही है। मिठाइयां भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शहर में ज्वालानगर, पुराना गंज, मिस्टनगंज आदि इलाकों में होली को लेकर माहौल नजर आ रहा है। मिस्टनगंज के बाजार में होली पर्व पर रंग-बिरंगे रंग, गुलाल, हर्बल गुलाल और पिचकारी आदि पहुंच गई हैं। दुकानों पर लोग अपने बच्चों के साथ में इनकी खरीदारी कर रहे हैं। कपड़ा बाजार में भी होली के पर्व पर उल्लास है। बाजार में महिलाएं डिजाइनर साड़ी और पुरुष होली स्पेशल कुर्ता खूब पसंद कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...