शामली, फरवरी 27 -- होली का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजार रंग-बिरंगे नजर आने लगे हैं। रंग, गुलाल, पिचकारियों और अन्य होली से जुड़े सामानों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ रही है। आगामी 3 मार्च को होलिका दहन तथा 4 मार्च को रंगों का पर्व होली धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जैसे-जैसे होली का त्योहार करीब आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों की रौनक भी बढ़ती जा रही है। मुख्य बाजारों में दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। दुकानदारों ने रंग-बिरंगे गुलाल, हर्बल रंग, पानी वाले गुब्बारे और विभिन्न डिजाइन की पिचकारियों से अपनी दुकानों को सजा रखा है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार पारंपरिक रंगों के साथ-साथ नए डिजाइन की पिचकारियों की मांग अधिक है। बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। बाजार में आकर्षक मॉडल की पिचकारियां उपलब्ध हैं, ज...